AnnouncementNew article: Who are Kamboj? Origins & History
Uncategorized

फिरोजपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस को बहुसंख्यक कम्बोज समाज की अनदेखी पड़ेगी मंहगी

The congress has ignored the claim by Kamboj community for Lok Sabha ticket for Ferozepur constituency.

Ddeepakkamboj
10 min read
0
फिरोजपुर लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस को बहुसंख्यक कम्बोज समाज की अनदेखी पड़ेगी मंहगी

एक नज़र में

पढ़ने का समय
10 मिनट · 1,895 शब्द
प्रकाशित
श्रेणी
Uncategorized
भाषा
हिन्दी
लेखक
deepakkamboj
खंड
3 खंड
इस लेख में

Introduction

कांग्रेस ने शेर सिंह घुबाया को लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर से टिकट दिया है, जिससे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में काम्बोज समाज के लोग कांग्रेस से नाराज़ नज़र आ रहे है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी से फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट पाने के लिए पूर्व मंत्री हंस राज जोसन के अलावा युवा नेता गुरभेज सिंह टिब्बी व जगदीप सिंह काम्बोज (गोल्डी) ने टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने तीन पुराने और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को नज़रादाज़ कर के शेर सिंह घुबाया को टिकट दे दिया। सुनील जाखड़ ने शेर सिंह घुबाया को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने में मदद की और फिर हंस राज जोसन, गुरभेज सिंह टिब्बी और जगदीप सिंह काम्बोज जैसे जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके काम्बोज बहुल विधानसभा क्षेत्र फिरोजपुर में लोकसभा चुनाव का टिकट पाने में शेर सिंह घुबाया की मदद की।

जिसके बाद काम्बोज समाज के नेता नाराज हो गए है। कांग्रेस पार्टी द्वारा काम्बोज समाज के नेताओं को टिकट ना देने से नाराज़ नेता शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल से एक-एक कर मिल रहे हैं। इसके कारण फिरोजपुर में कांग्रेस कमजोर होती जा रही है और शिरोमणि अकाली दल मजबूत होती जा रही है। बता दें कि काम्बोज समाज के कार्यकर्ता कांग्रेस और अन्य दलों से नाराज होकर सुखबीर बादल के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। लंबे समय से फिरोजपुर से लोकसभा टिकट देने के लिए काम्बोज समाज की अनदेखी से कांग्रेस अपने सभी पुराने और वफादार कार्यकर्ताओं को खो रही है।

  • यहां बता दें कि फाजिल्का की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तीस साल से अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन, एडवोकेट देस राज काम्बोज अकाली दल में शामिल हो गए है।
  • इसी तरह कांग्रेस पार्टी से नाराज, खेल मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के करीबी मित्र और बनफिको पंजाब के पूर्व चेयरमैन बलदेव सिंह मामूजैया अकाली दल में शामिल हो गए है।
  • फिरोजपुर से जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन और आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र सिंह सन्धा भी अकाली दल में शामिल हो गए है।
  • गुरुहरसहाय से काम्बोज यूथ महासभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के महासचिव तिलक राज काम्बोज, गोलुका भी अकाली दल में शामिल हो गए है।

2002 से 2007 कैप्टन अरमिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में

  • हंस राज जोसन, कैबिनेट मंत्री
  • हंस राज बत्ती, उपाध्यक्ष, जिला परिषद
  • जगदीप सिंह शेरखां, डिरैक्टर वैरहाउस पंजाब
  • जगसीर सिंह थिंद ब्लॉक समिति अध्यक्ष, मखु
  • बलदेव तारे वाला ब्लॉक समिति अध्यक्ष, जलालाबाद
  • राज रानी काम्बोज ब्लॉक समिति अध्यक्ष, खुईयां सरवर
  • देश राज काम्बोज ब्लॉक समिति अध्यक्ष, फाजिल्का
  • शिव तिरपालके, अध्यक्ष PADP
  • वेद प्रकाश काम्बोज ब्लॉक समिति अध्यक्ष गुरुहरसहाय
  • अमोलिक चंद काम्बोज मंडीवाल, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक फिरोजपुर
  • राज बख्श, जिलाध्यक्ष ट्रक यूनियन फिरोजपुर
  • हरभगवान जोसन, वाइस-चेयरमैन मार्केट कमेटी, फाजिल्का
  • सुनील काम्बोज, PADP, जलालाबाद

2007 से 2012, 2012 से 2017 प्रकाश सिंह बादल की शिरोमणि अकाली दल सरकार में

  • दर्शन सिंह शेरखां,सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेति
  • बलदेव सिंह मामूजैया अध्यक्ष बनफिको पंजाब
  • चौधरी आत्माराम काम्बोज डिरैक्टर, PUNSUP, पंजाब
  • अशोक काम्बोज, नुकेरिया, वाइस-चेयरमैन, पिछ्ड़ी और अनुसुचित जाति वित्तीय कॉर्पोरेशन, पंजाब
  • ओम प्रकाश, अध्यक्ष, पिछ्ड़ी और अनुसुचित जाति वित्तीय निगम, पंजाब
  • दोस्त राम काम्बोज, जिला योजना बोर्ड फिरोजपुर
  • बलदेव राज काम्बोज ,जिला परिषद फिरोजपुर
  • बॉबी काम्बोज, सदस्य, बीसी आयोग, पंजाब
  • प्रीतम कौर काम्बोज, अध्यक्ष ब्लॉक समिति, फ़िरोज़पुर सिटी

विशेष रूप से हम यहाँ उल्लेख करते हैं कि फिरोजपुर जिले में तीन ज़िला परिषदों से किसी भी पार्टी ने काम्बोज समाज को विधानसभा के लिए कोई टिकट नहीं दिया है और अब न ही लोकसभा का टिकट दिया है। कम्बोज फिरोजपुर निर्वाचन क्षेत्र में बहुमत में रहते हैं तथा कम्बोज जाति से लोकसभा में कोई सांसद नहीं हैं। काम्बोज समाज को अब कांग्रेस सरकार से फिरोजपुर से तीन जिला परिषदों के चेयरमैन बनने की भी कोई उम्मीद नहीं है। बताते चलें कि मेहनती युवा नेता गुरभेज सिंह टिब्बी से जिला परिषद का टिकट छीनने के बाद एवम् कांग्रेसियों (राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के पी. ए.) द्वारा गैरकानूनी कागजात दाखिल करने के कारण कहीं न कहीं काम्बोज समाज में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काफी रोष है।

इसलिए काम्बोज समाज का बड़ा वोट बैंक धीरे-धीरे कांग्रेस में गिरता जा रहा है। यहां, जिस तरह से काम्बोज समाज के लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं, उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सुखबीर बादल की जीत के पीछे काम्बोज समाज का सबसे बड़ा हाथ होगा।

कांग्रेस के निम्नलिखित नेताओं ने हमेशा कम्बोज नेताओं के उत्थान को अवरुद्ध करने का प्रयास किया है:

  • राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  • कुलबीर सिंह जीरा
  • सतकार कौर गहिरी
  • परमिंदर सिंह पिंकी
  • सुनील कुमार जाखड़

इन कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा काम्बोज समाज के नेताओं व लोगों को दबाया है।

बता दें कि सरपंची के चुनाव में कम्बोज समाज के गावों को जानबूझकर अनुसुचित जाति के लिये रिज़र्व किया जा रहा ताकि काम्बोज समाज के लोग सरपंच ना बन पाये। इसलिए कम्बोज समाज में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि इस बार किसी भी ब्लॉक समिति या जिला परिषद ओबीसी समाज के लिए कोई आरक्षण नहीं था। देखना है कि आने वाले समय में कम्बोज समाज के लोगों का समर्थन किस पार्टी को मिलेगा?

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कामरेड हंस राज गोल्डन व शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने जतिन्दर सिंह थिन्द को लोकसभा क्षेत्र फिरोजपुर से टिकट दी है। कृपया करके आप अपना किमती वोट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड श्री हंस राज गोल्डन जी या फ़िर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के जतिन्दर सिंह थिन्द को देकर उन्हें भारी मतो से विजयी बनाये। इस तरह हम कम्बोज समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए लोकसभा में अपना पहला सांसद भेज सकते हैं।

Share this article:

D

Deepak Kamboj started and conceptualized the powerful interactive platform - KambojSociety.com in September 2002, which today is the biggest and most popular online community portal for Kambojas in the world. He was inspired by the social and community work carried out by his father Shri Nanak Chand Kamboj.